भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला...

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
लालची रावण की लंका फूंकेगी महिला मोर्चा-लक्ष्मी राजवाड़े
सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सूरजपुर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की उपस्थिति व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार के अब तक के सबसे बड़े 20000000000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया । 

पूरे प्रदेश के सभी जिलों में आज भाजपा महिला मोर्चा ने 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इसी कड़ी में सूरजपुर में पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाडे ने कहा कि मुख्यमंत्री  ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाई थी और उसी गंगा मैया की सभी बेटियों से शराब का पैसा खाकर धोखा किया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के लालच ने छत्तीसगढ़ के कई बेटियों की सुहाग उजाड़ दिए। कई बेटियों का घर बर्बाद कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल की सौगंध खाकर, धोखा देकर छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इस लालची रावण की लंका में आग लगा देंगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में  पहुंचे भाजपा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी जन्मजात घोटालेबाज हैं छत्तीसगढ़ में पहले भी 3 साल घोटालों की सरकार रही। उसके बाद जनता ने उस सरकार को उखाड़ फेंका। 15 साल बाद कांग्रेस को जनता ने सेवा का अवसर दिया था। लेकिन कांग्रेसियों ने पहले दिन से ही जनता की सेवा करने की बजाय छत्तीसगढ़ की जनता के धन को लूटने का काम किया। भूपेश बघेल की सरकार घोटालों की सरकार है। साढ़े चार साल से हर रोज हर तरह के घोटाले हो रहे हैं। कोल से लेकर रेत तक घोटाले दर घोटाले सामने आते रहे। अब तो हद हो गई कि शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। उन्होंने कहा कि घोटालेबाज कांग्रेसी बख्शे नहीं जाएंगे। इनके एक एक करके सभी कारनामे सामने आ रहे हैं और जल्द ही सारे घोटालेबाज सही जगह पर पहुंच जाएंगे।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू,भूलन सिंह, राजेश अग्रवाल,पुष्पा सिंह,थलेश्वर साहू,रामानंद जायसवाल, शशिकांत गर्ग,संदीप अग्रवाल,अजय अग्रवाल, ज्योति सिंह, गिरीश गुप्ता,मोहिनी झा,राजेश्वर तिवारी ,सरोज साहू सुमन सिंह,अनिता मिश्रा ,दीपक गुप्ता, कपिल पाण्डेय, सुरेंद्र राजवाड़े, अनिता तिवारी, सुभाष राजवाड़े ,श्यामा पाण्डेय,किरण खेस्स ,जगमोहन, कृष्णा गुप्ता,रविंद्र भारती किशन देवांगन, सत्यनारायण जायसवाल रितेश जायसवाल, जयप्रकाश, सुमंत, सत्यनारायण गुप्ता,विकास साहू पंकज सोनी सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments