विशाल किसान आक्रोश रैली 28 को भटगांव में...


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी सहित कई दिग्गज भाजपा नेता होंगे शामिल
सूरजपुर- भाजपा किसान मोर्चा की विशाल किसान आक्रोश रैली 28 फरवरी को भटगांव स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित है।इस किसान आक्रोश रैली मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू ,पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सहित कई दिग्गज नेता शामिल होगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर जिले में किसानों के हित के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने बड़े आंदोलन किए हैं तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा ,पशुधन ऋण मे फर्जीवाड़े का मामला भी   प्रकाश में आया तथा दोषियों पर कार्रवाई भी हुई है। भाजपा किसानों के हित आवाज उठाने जिलास्तरीय विशाल किसान आक्रोश रैली के माध्यम से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाएगी। किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय ने   रैली मे अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments