पानी में भीगते हुए विस्तारक श्री यादव ने प्रतापपुर मंडल में किया प्रवास...

पानी में भीगते हुए विस्तारक श्री यादव ने प्रतापपुर मंडल में किया प्रवास
चिंतामणी महाराज जी का जीत सुनिश्चित करने किया जा रहा है प्रवास

 प्रतापपुर -भाजपा सरगुजा लोकसभा चुनाव में भाजपा  प्रत्याशी चिंतामणी महाराज जी का जीत सुनिश्चित करने सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के दिशा-निर्देश में प्रतापपुर मंडल का प्रवासी दौरा जिले के लोक सभा विस्तारक श्री राजेश यादव ने बूथों  पर जा जाकर संपर्क कर रहे हैं।

       मंडल अध्यक्ष श्री अक्षय तिवारी ने बताया कि हमारे विस्तारक भाई जी के द्वारा लगातार क्षेत्र में प्रवास किया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओ में उत्साह आ रहा है हमारे कार्यकर्ताओं के दम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर 400 पार में हमारा भी योगदान रहेगा।नव मतदाताओं से संपर्क, लाभार्थियों से संपर्क, बूथ की ग्रेडिंग आदि पर संपर्क किया जा रहा है। व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अंबिका जायसवाल ने कहा बिन  मौसम बरसात में हाथियों का विचरण क्षेत्र में प्रवासी कार्यकर्ता श्री यादव का प्रवास सराहनीय है। भीगते हुए भी क्षेत्र में लगातार प्रवास किया जा रहा है।
          इस अवसर पर लोकसभा सह मीडिया प्रभारी श्री राजेश साहू प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष श्री अक्षय तिवारी, महामंत्री अवधेश पाण्डेय , अम्बिका जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यापारी प्रकोष्ठ, पार्षद योगेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल पार्षद,विक्रम नामदेव मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, मुकेश तायल व्यापारी प्रकोष्ठ,अनुराग पटेल युवा मोर्चा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments