अशोक सिंह को विधानसभा भटगांव का भाजपा मिडिया प्रभारी व मोहन राम राजवाड़े को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ...
ओडगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी के निर्देश, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के अनुमति से प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी जी ने वरिष्ठ पत्रकार तथा अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन अखंड भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय साप्ताहिक अख़बार एवं न्यूज़ पोर्टल के जिला ब्यूरो प्रमुख श्री अशोक सिंह को विधानसभा भटगांव का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है! श्री सिंह के नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है! नव नियुक्त विधानसभा मीडिया प्रभारी अशोक सिंह भटगांव नगर पंचायत के निवासी हैं ,व ओडगी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवंओडगी भाजपा मंडल पदाधिकारी मोहन राम राजवाड़े जी को विधानसभा भटगांव का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है श्री राजवाड़े के नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है इस नए दायित्व के लिए अशोक सिंह एवं मोहन राम राजवाड़े जी ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल जी जिला मीडिया प्रभारी श्री शशिनाथ तिवारी जी तथा जिले के समस्त वरिष्ठ जनो के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
0 Comments